राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2022
कक्षा X मे अध्धयनरत विधार्थियों के लिए
परिचय
शैक्षिक सत्र 2021-22 में राज्य के विधालयों मे कक्षा X में अध्धयनरत छात्र /छात्राओं से राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) 2022 हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है| |
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (National Talent Search Examination- NTSE) NCERT नई दिल्ली की एक प्रमुख योजना है | इस योजना का उद्देश्य प्रतिभावान विधार्थियों का पता लगाना और उनकी प्रतिभा को पोषित करना है| वर्ष 2012 से यह परीक्षा केवल कक्षा X मे अध्धयनरत छात्र /छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है| इस योजना के अंतर्गत कक्षा -- XI से बेसिक लाईन समाजिक विज्ञान और वाणिज्य के पाठ्यक्रमों के लिए पी.एच.डी. स्तर तक के साथ-साथ व्यवसायिक पाठ्यक्रमों जैसे - इंजिनियरिंग, चिकित्सा विज्ञान Medical Science), प्रबंधन (Management) एंव विधि (Law) की स्नातकोत्तर (Post Graduation) स्तर तक की शिक्षा हेतु छात्रवृति (Scholarship) के रूप में सहायता प्रदान की जाती है|
चयन प्रक्रिया
इसका चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है| लिखित परिक्षा दो स्तर पर होती है :
- प्रारंभिक परीक्षा : राज्य स्तर पर (इसका आयोजन SCERT Patna करती है| )
- मुख्य परीक्षा : राष्ट्रीय स्तर पर (इसका आयोजन NCERT New Delhi करती है| )
नोट : प्रारंभिक परीक्षा मे सफल विधार्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगें तथा मुख्य परीक्षा मे सफल छात्रों का चयन छात्रवृति हेतु किया जाएगा|
छात्रवृति की संख्या
राष्ट्रीय स्तर पर छात्रवृति की संख्या 2000 है||
परीक्षा शुल्क
परीक्षा शुल्क निम्नवत है :
समान्य , आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग एंव पिछड़ा वर्ग का महिला - 150/- रू0
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एंव दिव्यांग - 75/- रू0
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रारंभिक परीक्षा का स्वरूप निम्नवत है :
परीक्षा का पाठ्यक्रम
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का कोई निर्धारित पाठ्यक्रम नहीं है| इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभावान विधार्थियों का पता लगाना है| इस परीक्षा में प्रश्न राज्य सरकार के विधालयों में कक्षा 9 एंव 10 में पढ़ाए जाने वाले विषयों/पाठ्यक्रमों पर आधारित रह सकता है|
मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) - इसके अंतर्गत तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण, शाब्दिक, अशाब्दिक से संबंधित 100 प्रशन होगें
शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT) - इसके अंतर्गत विज्ञान ( जीव-विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान) समाजिक विज्ञान (ईतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल एंव अर्थशास्त्र) एंव गणित से संबंधित 100 प्रशन होगें| प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा| सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) एंव बहुविकल्पीय (MCQ) होगें|
परीक्षा का कार्यक्रम
यह परीक्षा 16 जनवरी,2022 (रविवार) को दो पाली में आयोजित की जाएगी| जिसका विवरण निम्नवत है :--
ऑनलाइन आवेदन करने का निर्धारित शिड्यूल निम्नवत है:
नोट : इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए विधालय का रजिस्ट्रेशन आवश्यक है |
Important Links
ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
👇
NTSE 2022 CLICK HERE TO APPLY
SCERT PATNA का वेबसाईट
👇
https://scert.bihar.gov.in/
IMPORTANT & USEFUL DOCUMENTS
User Manual of Checking Registration Status & Institution Registration for N.T.S.pdf
User Manual of Candidate Registration & Login for N.T.S.pdf
User Manual of Institution Login for N.T.S.pdf
0 Comments